फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Irrigation Association submitted memorandum for salary payment

Basti News: वेतन भुगतान के लिए सिंचाई संघ ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Association submitted memorandum for salary payment
बस्ती। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड प्रथम के स्तर से जुलाई माह का वेतन रोक दिए जाने पर कर्मचारियों में रोष है।। सिंचाई संघ के बैनर तले लामंबद कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां मुख्यमंत्री को संबाेधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। सिंचाई संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अधिशासी अभियंता तीन वर्ष से यहां तैनात हैं। उनके द्वारा मनमानी की जा रही है। कोषागार करोड़ों रुपये अधिक भुगतान किए जाने का आरोप है। ऐसे में उनकी जॉच होनी चाहिए। कर्मचारियों से फरवरी में आयकर की धनराशि जमा कराई जा चुकी है। अब फिर से इसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन अविलंब निर्गत किया जाए। इस मौके पर राजेश कुमार, राम स्वारथ चौधरी, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, राम सहाय, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed