फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Irregular 28 million on turnover tax

अनियमित कारोबार पर 28 लाख टैक्स

Sat, 11 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 11 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Irregular 28 million on turnover tax
Tax Fraud
बस्ती और गोरखपुर मंडल के एडिश्नल कमिश्नर वाणिज्य कर आरके कुरील ने गोरखपुर के एक कारोबारी पर 28 लाख टैक्स और एक लाख जुर्माना लगाया है। व्यापारी नॉट फार सेल सीमेंट का नियमों के खिलाफ कारोबार करते पकड़ा गया था। मामले में व्यापारी का पंजीयन निलंबित करते हुए उसे निरस्त की नोटिस भी जारी की गई है। 
विज्ञापन


सीमेंट का ट्रक कुछ दिन पहले बस्ती के एसटीएफ प्रभारी एवं सहायक आयुक्त आलोक कुमार तिवारी की टीम ने बड़ेबन के टोल नाका के पास पकड़ा था। एडिश्नल कमिश्नर ने बताया कि 21 जनवरी को बस्ती की एसटीएफ टीम ने बैंक रोड, गोरखपुर से संचालित रेसीपोकल इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड का 250 बोरी सीमेंट पकड़ा था। जब इसकी जांच गोरखपुर के एसी एसआईबी प्रमोद कुमार से कराई गई तो पता चला कि व्यापारी ने अब तक जो कारोबार किया उस पर टैक्स जमा नहीं किया। अनियमित रूप से किए गए कारोबार पर टैक्स के रूप में व्यापारी से 28 लाख रुपये और एक लाख जुर्माना वसूला गया। एडिश्नल कमिश्नर ने बताया कि नाट फार सेल टैग लगा सीमेंट कंपनी वहां उपलब्ध कराती है, जहां पर कोई सरकारी प्रोजेक्ट चल रहा होता है। लेकिन व्यापारी नियम के खिलाफ उस सीमेंट को खुले बाजार में महंगे दर पर बेच देता है। बताया कि बस्ती में पहली बार इस तरह का मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed