फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation starts in Rampur's missing youth case

रामपुर के लापता युवक के मामले की जांच शुरू

Sat, 27 Mar 2021 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Investigation starts in Rampur's missing youth case
रामपुर के लापता युवक के मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

बस्ती। ढाई साल से लापता रामपुर के युवक के मामले की जांच शुरू हो गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। उधर, इस मामले में वर्ष 2018 में एसपी रहे दिलीप कुमार को हाईकोर्ट ने आठ अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है।
प्रेम प्रसंग के मामले में रामपुर जिले के शाहबादपुर थाने के नसरत नगर निवासी महेश ने आरोप लगाया है कि पैकोलिया थाने के पुलिसकर्मी उनके बेटे शिवकुमार को 11 सितबंर 2018 की सुबह साढ़े नौ बजे घर से पकड़कर ले गए। 12 सितबंर को महेश गांव और रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचे तो बताया गया कि शिव कुमार जिस लड़की को भगा कर ले गया था, उसके बयान के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा। मगर 19 सितंबर 2018 को जब महेश दोबारा थाने पहुंचे तो भी बेटा नहीं मिला। पुलिस वालों ने उस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। तब से शिवकुमार का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि शिव कुमार की तलाश काफी की गई। बाद में शिवकुमार को थाने लाने की बात से ही पुलिस ने इन्कार कर दिया। हारकर महेश ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला दायर किया।
विज्ञापन

पैकोलिया थाने के बंदी प्रत्यक्षीकरण के मामले में बीते बृहस्पतिवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने उच्च न्यायालय के समक्ष पुलिस का पक्ष रखा था। मुकदमा दर्ज करने समेत अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा बताया गया है। एसपी ने बताया कि सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में गठित जांच टीम को आठ अप्रैल से पहले प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच रिपोर्ट को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आरोपित दरोगा अरविंद राय तथा दो सिपाहियों पर दर्ज मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच के प्रभारी जितेंद्र यादव को सौंपी गई है। दोनों जांच शुरू हो गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed