फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation into the allegation of extorting money started

Basti News: मुंडेरवा पुलिस पर रुपये वसूलने के आरोप की जांच शुरू

Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the allegation of extorting money started
सीओ रुधौली को एसपी ने सौंपी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस पर एक लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में जांच शुरू हो गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सीओ रुधौली प्रीति खरवार को जांच सौंपी है। सीओ का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी। इस संबंध में थाना क्षेत्र के अण्डा निवासी जावेद ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उसके ऊपर लड़की भगाने का आरोप लगाकर एक लाख रुपये ले लिए गए। गांव के विपक्षी से मिलकर पुलिस उसे परेशान कर रसी है। अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा।

पीड़ित का कहना है कि गांव के ही उसके विपक्षी ने 27 अगस्त को फर्जी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन को वह भगा ले गया है। 28 अगस्त को एसआई वीरेंद्र मल्ल, एसआई उमेश मिश्रा और दो सिपाही घर पर पहुंचे और उन्हें व उनके भाई परवेज और जमशेद आलम को थाने उठा ले गए। उनका आरोप है कि मुंडेरवा पुलिस ने उसे फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप लगाया 80 हजार नकद और 20 हजार खाते में ट्रांफसर करने के तुरंत बाद लड़की को पुलिस सामने ले आई और सुलह-समझौता करा दिया।
विज्ञापन

आठ दिसंबर को उसके मदरसे के रास्ते को बांस-बल्ली से अवरुद्ध किया जा रहा था। इसकी पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से ऑनलाइन शिकायत की गई। नौ दिसंबर को मुंडेरवा पुलिस रास्ते का निस्तारण करने की बात कह कर थाने पर बुलाया और पिटाई करने के थोड़ी देर बाद 10 हजार रुपये की मांग की गई। उस समय फोन पे पर पांच हजार रुपये ट्रांसफर किया। आरोप है कि विपक्षी से मिलकर पुलिस उत्पीड़न कर रही है। एसओ कमलेश गौड़ का कहना है कि जिस समय का यह प्रकरण बताया जा रहा है, उस समय उनकी तैनाती यहां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed