फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Intercity will be canceled for two days from tomorrow

Basti News: कल से दो दिन निरस्त रहेगी इंटरसिटी, रोडवेज की बसों पर बढ़ेगी यात्रियों की निर्भरता

Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Intercity will be canceled for two days from tomorrow
- जिले से 15 सौ से दो हजार लोग प्रतिदिन आते जाते हैं लखनऊ
विज्ञापन

- अधिवक्ता, नौकरी पेशा व व्यवसायियों की पसंदीदा ट्रेन है इंटरसिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे के गोरखपुर-गोंडा खंड के जगतबेला-सहजनवां-मगहर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए नान इंटरलॉकिंग काम होना है। जिसके चलते 15 व 16 अप्रैल को गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रहेगी। ऐसे में लखनऊ जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों का प्रयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इंटरसिटी जिला मुख्यालय सहित बभनान स्टेशन पर रुकती है। इससे बड़ी संख्या में लोग रोजाना लखनऊ की यात्रा करते हैं। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता, नौकरी पेशा, व्यवसायियों व इलाज के लिए लिए लखनऊ जाने वालों की यह ट्रेन पहली पसंद है। दो दिन निरस्त होने के चलते यात्रियों को लखनऊ जाने के लिए वैकल्पिक साधनों को प्रयोग करना पड़ेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि रोडवेज की बसों पर यात्रियों की निर्भरता बढ़ेगी। इसके लिए परिवहन निगम ने भी कमर कस लिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि लखनऊ रुट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो तत्काल अतिरिक्त बसें लगा दी जाएंगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिले करीब 1500-2000 लोग रोज लखनऊ आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed