फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   instructions to catch crimnals

अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
instructions to catch crimnals
पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी। - फोटो : BASTI
अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। आईजी एसटीएफ व पुलिस नोडल अधिकारी अमिताभ यश ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी हेमराज मीणा के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी थानों के टॉप टेन अपराधियों की सूची खंगाली। कार्रवाई का ब्योरा जाना।

आईजी एसटीएफ ने सक्रिय अपराधियों, गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, महिला संबंधी अपराधों व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अपराधों की विवेचना, ट्रायल एवं निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने जनपदीय निगरानी कमेटी की बैठक में इन अभियोगों पर चर्चा, मुकदमों की पैरवी समुचित ढंग से किए जाने व कानून व्यवस्था के सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड-19 के तहत की जा रही कार्रवाई मसलन मास्क धारण एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने, रात्रि कर्फ्यू, दो पहिया वाहनों पर सवारी के प्रतिबंधों के क्रियान्वयन की जांच आदि के संबंध में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइंस परिसर में निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस के सभी अधिकारी व शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed