{"_id":"66a2b28c81055474b7008f74","slug":"instructions-to-allottees-to-vacate-the-shop-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121121-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आवंटियों को दुकान खाली करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आवंटियों को दुकान खाली करने के निर्देश
Fri, 26 Jul 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में निर्मित दुकानों के आवंटियों को ईओ ने नोटिस जारी कर माहभर में दुकान खाली करने के निर्देश दिए हैं।
ईओ ने बताया कि आवंटियों ने शर्तों के विपरीत जाकर दुकान को किराये पर ले लिया है। माहभर में दुकान खाली न करने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में मोती नगर वार्ड के जलकल परिसर के बाहर 12 दुकानों का निर्माण करवाया गया है। दुकानों का निर्माण नगर पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ था।
कई आवंटियों ने शर्तों के अनुपालन में अनियमितता बरती, जिससे अब उनका आवंटन निरस्त कर दूसरे लोगो को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। आवंटित दुकानों की जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकतर आवंटियों ने दुकानों को किराए पर देकर अनुबंधों का उल्लंघन किया है। निर्धारित किराया भी वर्तमान दर से बहुत कम है और दुकानों की मरम्मत का काम भी होना है। मरम्मत के बाद नए सिरे से किराया निर्धारित कर आवंटन किया जाएगा। संवाद