{"_id":"627d4ab9da26eb0aee273c52","slug":"institutional-delivery-zero-in-kudarha-chc-basti-news-gkp436641721","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की समीक्षा में कुदरहा सीएचसी में शून्य मिला संस्थागत प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की समीक्षा में कुदरहा सीएचसी में शून्य मिला संस्थागत प्रसव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरहा सीएचसी में शून्य मिला संस्थागत प्रसव
बस्ती। संस्थागत प्रसव का डाटा मंत्रा एप पर नियमित रूप से अपलोड करें। एंड्राएड फोन से यह डाटा सभी 111 डिलेवरी प्वाइंट पर प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट डैशबोर्ड पर प्रतिदिन शाम को इसकी मानीटरिंग की जाएगी। यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वे कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर रही थीं। समीक्षा में उन्होंने पाया कि कुदरहा में संस्थागत प्रसव की सूचना शून्य है।
समीक्षा में यह भी बात सामने आई कि कुदरहा सीएचसी का निरीक्षण केंद्रीय दल की ओर से प्रस्तावित है। लेकिन, वहां अभी भी दवाओं की कमी है। इसके अलावा 15 फीट संपर्क मार्ग की इंटरलॉकिंग नहीं हुई है। सार्वजनिक शौचालय अपूर्ण है। लेबर रूम तथा जननी सुरक्षा योजना का शेड अभी नहीं बना है। पेयजल की सुविधा नहीं है। स्टोर में अप्रयुक्त सामग्री भरी पड़ी है। विभागीय बोर्ड नहीं लगे हैं। जननी सुरक्षा वार्ड में टेलीवीजन भी नहीं लगा है। इन कार्यों को पूरा कराने के लिए उन्होंने एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. जयसिंह, बीडीओ तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी कुदरहा को निर्देशित किया है।
इस मौके पर यूनिसेफ के स्टेट हेड डॉ. पार्श्वनाथ, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. अजय, डॉ. एके कुशवाहा आदि मौजूद रहे।