{"_id":"5a1c58b24f1c1b6f548bfd3a","slug":"inquiry-in-irrigation-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई घोटाले की उच्चस्तरीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई घोटाले की उच्चस्तरीय जांच शुरू
basti
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 88 लाख रुपये के घोटाले की जांच करने के लिए वित्त नियंत्रक जयमंगल राव की अगुवाई में टीम सोमवार को बस्ती पहुंची। जांच टीम ने पहले दिन गोलमाल से संबधित रिकॉर्ड की छानबीन की। आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया भी गया था मगर कोई नहीं पहुंचा।
जिन किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से धन को निजी खाते में डालकर बंदरबांट की गई, उन किसानों का बयान भी टीम दर्ज करेगी। जांच टीम में संयुक्त निदेशक उद्यान मुख्यालय डॉ. आरपी सिंह और उप निदेशक उद्यान जय भगवान शामिल रहे। सिंचाई घोटाले की जद में दो पूर्व जिला उद्यान अधिकारी, एक उद्यान निरीक्षक सहित स्प्रिंकलर की आपूर्ति करने वाली फर्म चंद्रा एग्रोटेक और अन्य पांच फर्म हैं। सरकार ने सभी की डीलरशिप निरस्त कर दी है। चंद्रा एग्रोटेक को काली सूची में डाला जा चुका है। दो अधिकारी, उद्यान निरीक्षक और चंद्रा एग्रो टेक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया जा चुका है।
जांच टीम का नेतृत्व कर रहे जयमंगल राव ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।