{"_id":"611a4fb28ebc3e431c499786","slug":"innocent-dies-after-being-hit-by-bolero-basti-news-gkp4056329180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की चपेट में आकर बालिका की मौत
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आकर मासूम की मौत
मानिकचंद/वाल्टरगंज (बस्ती)। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर बालेडिहा गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। चालक बोलेरो लेकर बस्ती की तरफ भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज व रुधौली पुलिस ने शव को वाल्टरगंज थाने लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक सोनहा क्षेत्र के रामपुर बड़ा जहलीपुर गांव निवासी शिखा (05) पुत्री महेंद्र कुमार कन्नौजिया फूफा नंदलाल कन्नौजिया निवासी वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बालेडिहा गांव में परिजनों के साथ 20 दिन पहले आई थी। सोमवार सुबह शिखा सड़क किनारे खड़ी थी। रुधौली से बस्ती जा रही बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया। सामने साइकिल लेकर खड़े बालेडिहा गांव निवासी 65 वर्षीय राजबली गौतम को भी बोलेरो ने चालक ने चपेट में लेते हुए भागने के चक्कर में मासूम को रौंद दिया।
गाड़ी की आवाज सुनकर परिजन जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बोलेरो चालक फरार हो गया। बालेडिहा के कठिनईया नदी के पुल पर खड़े गांव के लोगों ने पत्थर फेंककर बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। शिखा की मां सरोजा देवी ने बताया कि 20 दिन पहले वह, पति महेंद्र कुमार, बेटी चांदनी (09), निशा (07), शिखा (05) व बेटा आलोक (01) के साथ ननद सुनीता देवी के घर बालेडिहा आए थे। पति महेंद्र कुमार सभी को बालेडिहा पहुंचाकर घर रामपुर चले गए। रविवार को पुन: बालेडिहा आए थे और सभी लोग वापस रामपुर जाने वाले थे। सूचना पर वाल्टरगंज व रुधौली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और बोलेरो का पता लगाने में जुटी रही। उसके बाद वाल्टरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले में बोलेरो के हुलिया को बताकर तलाश की जा रही है।