{"_id":"64d3d97d93d05a5b630fc4ac","slug":"india-start-festival-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2516-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2023 का हिस्सा बनेंगे सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2023 का हिस्सा बनेंगे सुशांत
Wed, 09 Aug 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षाविद सुशांत पांडेय।
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी विद्यालयों में शामिल प्रेक्सिस विद्यापीठ के रुधौली के शिक्षाविद सुशांत पांडेय को 10 से 12 अगस्त तक कर्नाटक में स्थित श्रीसत्य साईं यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस में आयोजित होने जा रहे इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2023 में बतौर विशेषज्ञ शामिल होने का न्योता मिला है। वह 11 अगस्त को यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित ग्रामीण आर्थिक मंच पर एक विशेषज्ञ पैनलिस्ट के रूप में ''ग्रामीण नवाचार एवं ग्रामीण उद्यमिता'' विषय पर चर्चा में मौजूद रहेंगे।
सुशांत पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक उन्नयन की स्थापना के लिए यूनिवर्सिटी विश्व आर्थिक मंच से प्रेरित होकर ग्रामीण आर्थिक मंच (आरईएफ) नामक एक फाउंडेशन स्थापित करेगी। जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को संबोधित करेगा और सफल पायलट परियोजनाएं प्रदान करेगा जिन्हें अन्य देशों द्वारा अपनाया जा सकता है। इसके अलावा कार्यक्रम का लक्ष्य विश्व स्तर के तमाम निवेशकों, कॉर्पोरेट अधिकारियों, बिजनेस मेंटर्स, इनक्यूबेटर, एक्सेलेरेटर, उद्यमियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, इनोवेटर्स और सरकारी एजेंसियों सहित विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाना और जोड़ना है। बताया कि कार्यक्रम में हाउस आफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड लुम्बा, लंदन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सीईओ रिचर्ड बर्ज, कॉग्निजेंट यूएसए के सीईओ रवि कुमार के साथ भारत, यूके, फ्रांस, इसराइल, जापान, हांगकांग, और यूएई के लगभग तीन हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके पूर्व सुशांत पांडेय को भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के सदस्य के रूप में चयनित किया जा चुका है तथा सार्क युवा सम्मेलन में वैश्विक शिक्षा सम्मेलन बेंगलुरु में भारत सरकार द्वारा चीन भारत विनिमय कार्यक्रम के तहत चीन भेजा जा चुका है।