फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Independence Day celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp
हर्रैया में तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक अजय कुमार सिंह। - फोटो : BASTI
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकालकर दिया गया राष्ट्रीय एकता का संदेश
हर्रैया(बस्ती)। अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिषदीय विद्यालयों व निजी शैक्षिक संस्थानों ने प्रभातफेरी निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरा दिन देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा।
तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर व तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी ने तिरंगा फहराया। नगर पंचायत परिसर में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने झंडा फहराया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय राव, सभासद शैलेंद्र सिंह, फय्याज अहमद, आशुतोष, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर में बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुशील श्रीवास्तव, मुरलीधर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सब रजिस्टार जुबेर अहमद ने रजिस्ट्री कार्यालय, सीओ व एसओ ने थाना परिसर, राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज में विधायक अजय कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। पूर्व प्रधानचार्य राम नरेश सिंह मंजुल व अनिल सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया गंगा राम में समाजसेवी राजेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य सुभाष वर्मा, एसएनएसबी इंटर कॉलेज में प्रबंधक शीतला मिश्र व भाजपा नेता अनिल सिंह, कैलवरी आईडियल स्कूल में प्रधानाचार्य सुजाता मसीह ने तिरंगा फहराया। भारत सिंह कृषि इंटर कॉलेज में प्रबंधक अजय सिंह, गुरुकुल एकेडमी में योगेश कसेरा, अशोक महाविद्यालय में प्रबंधक अशोक सिंह, हाजी मोहम्मद अमीन में प्रबंधक अब्दुल रब ने तिरंगा फहराया। ग्राम पंचायत देबया बक्स पांडेय के पंचायत भवन पर प्रधान मनोज कुमार, महुआपर में प्रधान विभा सिंह, हरिवंशपुर में अशोक वर्मा, भदावल में रोशन अली, किशुनपुर में अजय यादव ने झंडा फहराया। मझौवा बाबू प्राथमिक विद्यालय में प्रधान कप्तान तिवारी ने झंडा फहराया।
छावनी व विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न संगठनों ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहीद स्थल पर एसडीएम हर्रैया अमृतपाल कौर ने तिरंगा फहराया। विक्रमजोत ब्लॉक परिसर में प्रमुख केके सिंह व बीडीओ अनिल यादव, शांति देवी आरएन सिंह मेमोरियल एकेडमी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, अशोक इंटर कॉलेज छावनी में भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमोढ़ा में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया।
, लतीफिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक गुलाम अहमद खान, राजकीय डिग्री कॉलेज पचवस में प्राचार्य संदीप कुमार, संविलियन विद्यालय पचवस पर प्रधान शैलेंद्र सिंह, पं. परमेश्वर मिश्र यूनिक इंटर कॉलेज पर प्रबंधक गिरजेश मिश्र, बीआरसी पर बीईओ ममता सिंह, छावनी थाना परिसर में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां में प्रबंधक उमानाथ पांडेय ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाठक, लक्ष्मण पांडेय, संतोष कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां में प्रधानाचार्या शांती पांडेय, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत में प्रधानाचार्य घनश्याम श्रीवास्तव, पं. जोखू लाल इंटर कॉलेज लालपुर मांचा में प्रबंधक रघुनायक शुक्ला, दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज कौलपुर में प्रधानाचार्य सुधीर कुमार त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद दूबे इंटर कॉलेज मझौआ दूबे में प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र कुमार दूबे व प्रधानाचार्य प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. बीकेडी इंटरनेशनल स्कूल मझौवा दूबे में क्षेत्र पंचायत सदस्य भानुप्रताप सिंह व प्रधानाचार्य श्रीकांत दुबे ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल बस्थनवां में प्रबंधक कृष्ण देव त्रिपाठी, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बस्थनवां में प्रधान प्रतिनिधि महेश चौहान व प्रधानाध्यापक शांतनु सिंह ने ध्वाजारोहण किया। विक्रमजोत पुलिस चौकी पर प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र, घघौवा चौकी पर प्रभारी अजय कुमार सिंह, सीएचसी परिसर में एमओआईसी डॉ. आसिफ फारुकी ने ध्वजारोहण किया। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परवरपारा स्थित प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन व शकुंतला पब्लिक स्कूल परिसर में सहकारी बैंक निदेशक शिव कुमार गुप्ता ने झंडारोहण किया। ग्राम पंचायत नागपुर कुंवर में प्राइमरी व पंचायत भवन पर प्रधान विजयपाल वर्मा ने ध्वाजारोहण किया। अमित हीरो एजेंसी परिसर में मैनेजर रजनीश वर्मा, रायपुर प्राइमरी में एडवोकेट सूर्यनाथ वर्मा, ग्राम पंचायत ठाकुरपुर में प्राइमरी व पंचायत भवन पर प्रधान रंजय कन्नौजिया, बरहपुर पांडेय में प्राइमरी व अमृत सरोवर पर प्रधान सुधांशु पांडेय ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन, चौरी प्राइमरी व मदरसा परिसर में प्रधान आशीष गुप्ता, प्रधान संजय गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय सुकरौली कुंवर तथा पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल में झंडारोहण किया। उमेश चंद्र मद्धेशिया ने बाबा राम लखन दास स्कूल में झंडारोहण किया।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में प्रमुख गीता यादव, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, बीआरसी परिसर में बीईओ अशोक कुमार ने तिरंगा फहराया। केपी एचआर इंटर कॉलेज बैरागल में प्रबंधक विनय पाठक, आरवीएस महाविद्यालय पायकपुर में प्रबंधक सुनील सिंह राजू, भटपुरवा इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम शिरोमणि चौधरी, सुधा एकेडमी सबई परसन में अनिल वर्मा व डॉ. अजय यादव, यूनिक कॉन्वेंट बैरागल में नागेंद्र दत्त त्रिपाठी, रामराज बलराजी देवी इंटर कॉलेज चिलमा में प्रबंधक धर्मेंद्र चौधरी ने झंडा फहराया।
चौधरी चरण सिंह पब्लिक स्कूल पदमापुर में प्रधानाचार्य राम शरन चौधरी, राघवेंद्र विद्यापीठ पकड़ी चौहान में प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह, आदर्श बाल शिक्षा निकेतन में प्रबंधक शशि बाला सिंह, विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक कृष्ण मणि मिश्र व प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, एडी एकेडमी धरमुपुर में निदेशक श्वेतांक शेखर सिंह व दीक्षा पाठक, राज पब्लिक स्कूल खुशहालगंज में निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह, राम सुतारी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज खेतियार में प्रधानाचार्य अवनीश पांडेय, साकेत पब्लिक स्कूल विशेषसरगंज मेंनिदेशक राकेश पांडेय ने तिरंगा फहराया।
हैप्पी किंग्डम मिशन स्कूल रामनगर में मुन्नू पांडेय, राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज सूदीपुर में प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, समासिटी कॉन्वेंट स्कूल विशेषरगंज में प्रबंधक अखलाक अहमद, जेडी कन्या इंटर कॉलेज विशुनपुरा में प्रबंधक राकेश दुबे, देवनारायण शुक्ल पूर्व माध्यमिक विद्यालय शुक्लपुरा में प्रबंधक शोभनाथ शुक्ल, जयप्रभा इंटर कॉलेज भिउरा मे प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह राजन, अंबिका राम डिग्री कॉलेज रमनातौफीर प्रबंधक अभिषेक ने तिरंगा फहराया।
मॉर्डन पब्लिक स्कूल भवनपुरा में थानाध्यक्ष विनोद कुमार, मदरसा खुशहालगंज में प्रबंधक जलालुद्दीन व प्रधानाचार्य मो. अकरम, ग्लोबल स्कूल कसैला बाबू में प्रबंधक जगदेव यादव, रामआश्रय चौधरी किसान इंटर कॉलेज तिघरा में प्रबंधक रामगुलाम चौधरी ने तिरंगा फहराया। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में प्रमुख शांति देवी, जनक किशोरी बालिका विद्यालय में प्रबंधक डॉ. अवनीश कुमार श्रीवास्तव, किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर में प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार पासवान, सीएचसी परशुरामपुर में डॉ. भाष्कर यादव, रामजस उपाध्याय बालिका विद्यालय पड़री बाबू में प्रबंधक रामकृपाल उपाध्याय ने झंडा फहराया।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार पैकोलिया थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षण दुर्गेश पांडेय, डीएसआर एकेडमी सेमरा में प्रबंध निदेशक राम नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया। बरगदवा में महाबल यादव, सेमरा में सुनील कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी जप्ती में प्रधान अंकुश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गौर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी परिसर में अधीक्षक डॉ. अमरजीत बरई, उदय पब्लिक स्कूल डुहवा में प्रबंधक जयशंकर सिंह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज हलुआ बाजार में प्रबंधक राम संवारे यादव, जेके इंटर कॉलेज हलुआ बाजार में प्रधानाचार्य संजय वर्मा, चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा गौर में प्रबंधक कामेश कुमार सिंह व प्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह, एचएलवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा ने तिरंगा फहराया।
कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय केसरई में प्रधान फूलचंद यादव, प्राथमिक विद्यालय माझा मानपुर में प्रधान सुभाष चौधरी, करनपुर में प्रधान मोहम्मद इसरार व चकचई में प्रधान, आइडियल पब्लिक स्कूल चकचई में प्रबंधक वरुण पांडेय ने तिरंगा फहराया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी ललित कांत यादव, राजकीय पशु अस्पताल परिसर में डॉ अनिल कुमार राय, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पोखरा में डॉ. रमाकांत दुबे, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज गोटवा में डॉ. वीके वर्मा, श्रीकांत चिंतामणि त्रिपाठी मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में ई. वीरेंद्र कुमार मिश्रा व प्रबंधक नरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। बीपीडीएल बालिका इंटर कॉलेज बिहरा में भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह व प्रबंधक शिवपूजन लाल, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में प्रधानाध्यापक डॉ. योगेश कुमार सिंह, बेलभरिया में प्रवीण सिंह, शंभूपुर में प्रधानाध्यापक प्रशांत मणि सिंह, निपनियां में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, उभाई में प्रधानाध्यापक प्रमोद त्रिपाठी, ओझागंज में डॉ. विनीता त्रिपाठी, नरायनपुर तिवारी प्रथम में रामजी वर्मा, भैंसा चौबे में अर्जुन प्रसाद ने झंडा फहराया।

...
पुराने दिनों को यादकर भावुक हो गए बुजुर्ग
हर्रैया। ग्राम पंचायत एकडंगी खुर्द के पंचायत भवन में 97 वर्षीय रामराज सिंह ने तिरंगा फहराया। आजादी से जुड़ी स्मृतियों को सुनाते हुए भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि अब देश तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत इटवा में 95 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक भीमशंकर पाठक ने काली माता मंदिर परिसर में तिरंगा फहरा कर युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर कोटेदार रामनाथ पाठक, रोहित पाठक, रामयज्ञ पाठक, तुंगनाथ पाठक, संतोष पाठक, अवनीश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed