{"_id":"5f5bb45b8ebc3e39543759f0","slug":"indecent-act-with-a-girl-and-a-girl-basti-news-gkp365193476","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती और बालिका से अश्लील हरकत, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती और बालिका से अश्लील हरकत, केस
विज्ञापन
युवती व बालिका से अश्लील हरकत, केस
बस्ती। पुरानी बस्ती और लालगंज पुलिस ने अश्लील हरकत की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। एक घटना में विरोध करने पर जहर खिलाने तो दूसरी में मारपीट का भी आरोप है। दोनों मामलों की पुलिस छानबीन कर रही है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसे अकेला पाकर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जहर खिला दिया। थाना प्रभारी अवधेश राज सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच एसआई नरायन लाल श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वहीं लालगंज थानाक्षेत्र में एक बालिका के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव के एक युवक ने बेटी को घर में लेकर जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह अपनी दूसरी बेटी के साथ पहुंची तो आरोपी व उसके घरवालों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।