{"_id":"62c9bf5bc1c62644c951f782","slug":"incrochment-compaign-stoped-basti-news-gkp443162130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों का हुआ तबादला तो ठहर गया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों का हुआ तबादला तो ठहर गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

बस्ती। मंडल मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान पखवारे भर से ठहर गया है। इसका कारण यह है कि इस बीच जिम्मेदार अधिकारियों का स्थानांतरण गैर जिलों के लिए हो चुका है और जो नए अधिकारी आए हैं, उन्हें यहां पर हुए अतिक्रमण की स्थिति पूरी तरह से संज्ञान में नहीं है।
शहर के कंपनीबाग से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तिराहा, मालवीय रोड व पुरानी बस्ती क्षेत्र के पांडेय बाजार व मंगल बाजार समेत कई मार्गों की पटरियों पर स्थायी व अस्थायी कब्जा हो चुका है। सबसे गंभीर स्थिति गांधीनगर व पुरानी बस्ती क्षेत्र की है। यही नहीं, मालवीय रोड, बड़ेवन-कटरा रोड, धर्मशाला रोड, ब्लॉक रोड व करुआ बाबा चौक भी अतिक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उधर, जून के अंतिम सप्ताह में कुछ जगहों पर तत्कालीन एसडीएम सूरज यादव और नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटवाया था।
26 जून तक यह अभियान बदस्तूर चलता रहा लेकिन, इसी बीच 30 जून को इन दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया और पूरा अभियान ठप हो गया। हालत यह हो गई कि जो अतिक्रमण हटवाए गए थे, उन पर भी दोबारा कब्जा हो गया।
विज्ञापन
---
बकरीद के बाद हटेगा अतिक्रमण
नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि बकरीद व अन्य त्योहार के कारण अभी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जल्द ही इसके लिए बैठक कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।