{"_id":"69d7ff09083df5215f0c40b8","slug":"increase-in-patients-suffering-from-sore-throat-fever-and-allergies-basti-news-c-207-1-bst1005-156469-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गले में खराश, बुखारा और एलर्जी के रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गले में खराश, बुखारा और एलर्जी के रोगी बढ़े
Fri, 10 Apr 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में बच्चे की जांच करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणय स्मृति संवाद
बस्ती। जिले में मौसम में बदलाव के कारण गले में सूजन और गले के संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बुखार और एलर्जी के भी मरीज बढ़ रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, बदलते मौसम में यह समस्या काफी आम हो गई है। मरीज बुखार के साथ गले में दर्द और सूजन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। गले के संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों दोनों को समान रूप से प्रभावित कर रही है।
डॉक्टरों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि लापरवाही बरतने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें और गुनगुना पानी पिएं। गले को ढककर रखें और धूल-मिट्टी से अपना बचाव करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें।
यदि समस्या बढ़ती है तो तुरंत किसी योग्य डॉक्टर से संपर्क करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से इस समय बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। वायरल संक्रमण की वजह से गले में दर्द या लाल होने की समस्या हो रही है। उल्टी-दस्त की भी शिकायत है।
साथ ही एलर्जी की वजह से भी गले में संक्रमण की समस्या है। त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि धूप के चलते एलर्जी की शिकायतें बढ़ी हैं। मरीजों में लाल चक्कते दाने निकल आ रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 975 मरीजों ने परामर्श लिया। अधिकांश मरीज मेडिसिन और त्वचा रोग विभाग में देखे गए। वहीं, कई कक्ष में समय से डॉक्टर नहीं थे, जिसके चलते मरीजों को परेशानी हुई।