फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increase in paddy sales, 70 percent purchase

Basti News: धान िबक्री में आई तेजी 70 फीसदी हुई खरीदारी

Sun, 05 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Increase in paddy sales, 70 percent purchase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मंडल में धान खरीद में तेजी आ गई है। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी धान खरीद ली गई है। अधिकारियों का दावा है कि 28 फरवरी तक लक्ष्य से अधिक की खरीद हो जाएगी।
एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। मंडल में धान खरीद के लिए कुल 203 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बस्ती में 52, संतकबीरनगर में 86 और सिद्धार्थनगर में 65 खरीद केंद्र हैं। धान खरीद के लिए डेढ़ लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। इसके तहत बस्ती जिले को 50, संतकबीरनगर को 40 हजार व सिद्धार्थनगर को 60 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

बस्ती के डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार के अनुसार, अब तक 35259, संतकबीरनगर में 32723 और सिद्धार्थनगर में 44700 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। मंडल में 105049 एमटी धान की खरीद हो गई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग के संभागीय लेखाधिकारी आशीष भास्कर के अनुसार, 14325 किसानों से धान खरीदा जा चुका है और लगभग 80 फीसदी भुगतान भी किया जा चुका है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी किसान के धान का समर्थन मूल्य बकाया न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed