फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Incomplete road in Madan troubles people

Basti News: माड़न में अधूरी सड़क से लोग परेशान

Tue, 28 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Incomplete road in Madan troubles people
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत माड़न के राजस्व ग्राम पगार में करीब एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। यह सड़क पगार से दयालपुर तक जाने वाला यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बड़ी गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया है। पक्कीकरण नहीं किया गया है। विद्यार्थी, महिलाएं और बुजुर्ग अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। धूल और कीचड़ के कारण यह मार्ग राहगीरों और वाहन चालकाें, दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतें कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह मार्ग अधूरा रह गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, अन्यथा वे सामूहिक आंदोलन करने को विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed