फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Income, caste and residence certificates will have to be submitted for fishing lease

Basti News: मत्स्य पालन पट्टा के लिए जमा करने होंगे आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र

Fri, 06 Jun 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Income, caste and residence certificates will have to be submitted for fishing lease
भानपुर। तहसील में 10 और 11 जून को मत्स्य पालन पट्टे के लिए सल्टौआ और रामनगर ब्लाक के विभिन्न गांवों के 54 तालाबों और गड़ही की नीलामी होनी है। लेकिन, तमाम पात्र आवेदकों को प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र के राम निवास गौड़, राजू प्रसाद, श्याम लाल, भूईधर ने बताया कि दो दिन से तहसील पर जा रहे हैं लेकिन, गांव की कौन-कौन सी गड़ही नीलामी में शामिल है। इस बारे में तहसील में मत्स्य पालन पट्टे का प्रभार देख रहे राजस्व निरीक्षक राम सुरेश वर्मा ने बताया कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। पिछले 29 मई को ही अखबार में इसका विज्ञापन प्रकाशित हो चुका है। बीडीओ को भी सचिव और प्रधान के माध्यम से डुग्गी मुनादी के लिए सूचना भेज दी गई है। कुल 54 तालाबों/गड़ही की नीलामी होनी है। 10 और 11 जून को तहसील सभागार में सुबह 10 बजे से नीलामी प्रारंभ होगी। आवेदक को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के साथ अपना नवीनतम दो फोटो और संबंधित गड़ही अथवा तालाब की खतौनी की नकल प्रार्थना पत्र के साथ प्रस्तुत करनी होगी। इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर नहीं लग पाई थी, जिसे चस्पा करा दिया गया है। आवेदक ब्लाॅक व तहसील कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed