{"_id":"57a4da654f1c1ba8672b961c","slug":"including-so-six-policeman-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ समेत छह पुलिस कर्मी निलंबित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ समेत छह पुलिस कर्मी निलंबित हुए
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कांवड़ यात्रियों की ओर से कप्तानगंज कस्बे में हुए बवाल और उसके बाद गोरखपुर के जिला जज, बस्ती के सीआरओ, व एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में बवाल मामले में एसपी कृपा शंकर सिंह ने कई दिन बाद कार्रवाई की है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष बृजेश यादव सहित छह पुलिसकर्मियों को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
30 जुलाई को कप्तानगंज में उग्र कांवड़ यात्रियों ने जिला जज गोरखपुर सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस की चूक सामने आ रही थी। माना जा रहा था कि कप्तानगंज थाने के एसओ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।
मगर कुछ दिन तक कार्रवाई न होने से लग रहा था कि पुलिस कर्मियों को जीवनदान मिल गया। मगर शुक्रवार को एसपी ने एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों को इस मामले में अंतत: सस्पेंड कर ही दिया। निलंबित होने वालों में एसओ बृजेश को छोड़ हेड कांस्टेबल सत्य नारायण, राम अवतार यादव, आरक्षी रविंद्र कुमार, रामहर्ष भारती और विनोद कुमार यादव शामिल हैं। पांच दिन बाद हुई इस कार्रवाई के पीछे चर्चा है कि उच्चाधिकारियों ने अपनी गर्दन फंसते देख कलम चलाई है।