{"_id":"6e4a241d9a05ac09125e0bd71cee04b4","slug":"including-candidates-in-three-detention-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रत्याशी सहित तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी सहित तीन हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को हर्रैया ब्लॉक के दौलतपुर बूथ पर हो रहे मतदान के दौरान 719 वोट
विज्ञापन
में से डेढ़ बजे तक 415 वोट पोल हो चुके थे। इसी बीच बीडीसी पद के
प्रत्याशी कीर्तीपुर निवासी अशोक कुमार पांडेय को न जाने क्या सूझी वह पहले
एक अन्य प्रत्याशी दौलतपुर निवासी भूपनरायन पांडेय से झगड़ने लगे।
इसके बाद अचानक एक बाल्टी में पानी भरकर ले आए और उसे बैलेट बॉक्स पर फेंक दिया। इससे मतदान केंद्र पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अशोक कुमार पांडेय को पकड़ लिया।
इससे नाराज ग्रामीण एकजुट हो गए। कीर्तीपुर के ग्रामीण अशोक के पक्ष में तो दौलतपुर के ग्रामीण भूपनरायन पांडेय के पक्ष में लामबंद होकर लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के सामने आ गए।
सूचना मिलते ही अधिकारी इस ओर दौड़े। दोनो पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने इस मामले में अशोक कुमार पांडेय, उनके अभिकर्ता धर्मेंद्र पांडेय और शिवदयाल पांडेय को हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव ने कहा कि हिरासत में लिए गए तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दौलतपुर के पीठासीन अधिकारी रामबहादुर पांडेय ने देर रात दो-चार लोगों पर मतपेटी में पानी डालने की कोशिश की तहरीर पैकोलिया थाने में दी है। इंस्पेक्टर शिववरन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।