Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In rural areas, the riverbanks echoed with traditional Chhath songs.

Basti News: ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक छठ गीतों से गूंजते रहे घाट

Tue, 17 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
In rural areas, the riverbanks echoed with traditional Chhath songs.
अशोकपुर में छठ पर्व पर छठी मइया की प्रतिमा के सामने सरयू की सोती में उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं
बस्ती। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया। नदी तटों, पोखरों और छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और संतान की दीर्घायु तथा सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक छठ गीतों से घाट गूंजते रहे।
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के बुद्धि बाजार, सरघाट देवी मंदिर और शहीद कीर्तिकर निषाद पार्क सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पारंपरिक छठ गीतों से घाट गूंजते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र निषाद ने बुद्धि बाजार घाट पर, जबकि भाजपा नेता पुष्करादित्य सिंह और समाजसेवी राजकुमार सोनी ने सरघाट देवी मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शशिभूषण सिंह, रजनीश सिंह और अनिल कुमार ने प्रसाद वितरण कराया।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के चंदनगर-मथौली में बनकटी, सजहरा, देईसांड़, जोगिया, कोइलपुरवा, टिकवाजोत, धुसनाखोर, बसौढ़ी और फैलवा सहित दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने पोखरे में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। भाजपा नेता इं. अरविंद पाल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोजपुरी गायिका कंचन लता, विजय मोदनवाल और अमित सिंह ने छठ गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गांधीनगर, अंबेडकरनगर, कृष्णानगर, शंकरनगर, सूर्यानगर और पटेलनगर सहित विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में उकड़ा हनुमान मंदिर पोखरा, नेकुरहा पोखरा, करमहिया पोखरा और बडोखर अमृत सरोवर सहित विभिन्न तालाबों पर व्रतियों ने अर्घ्य दिया। रामनगर नीलामदार पोखरे पर सामूहिक हवन हुआ, जबकि बडोखर और उकड़ा पोखरे पर मंगला आरती आयोजित की गई। नेकुरहा पोखरे पर स्थानीय लोक गायकों ने प्रस्तुति दी। सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना भी व्रतियों के साथ दुर्गा मंदिर पोखरे में पहुंची और सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर पंचायत की ओर से घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। श्री श्याम सेवा मित्र मंडल सेवा ट्रस्ट की ओर से दुर्गा मंदिर परिसर में प्रसाद वितरित किया गया। इसमें अध्यक्ष राजकुमारी सोनी, सचिव दुर्गेश कुमार सोनी ने सहयोग किया।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, कौलेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित पोखरे पर भी भोर से व्रती महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया। 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह और छठ पूजा समितियों की ओर से हलुआ, चना और प्रसाद वितरित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ग्रामीणांचल में भी बिखरी छठ की छटा : गौर। ग्रामीणांचल में भी छठ की छटा बिखरी रही। पारंपरिक परिधानों में व्रती महिलाओं ने छठी मैया के गीत गाते हुए नदी, तालाबों और पोखरों के घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गौर क्षेत्र के शिव घाट, कुआनो नदी के तट, डुहव, इटबहरा, केसरई, ऐनपुर, महुआ डाबर और टिनिच क्षेत्र के गटरापुल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

अशोकपुर में छठ पर्व पर छठी मइया की प्रतिमा के सामने सरयू की सोती में उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं

अशोकपुर में छठ पर्व पर छठी मइया की प्रतिमा के सामने सरयू की सोती में उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं

अशोकपुर में छठ पर्व पर छठी मइया की प्रतिमा के सामने सरयू की सोती में उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं

अशोकपुर में छठ पर्व पर छठी मइया की प्रतिमा के सामने सरयू की सोती में उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed