फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Rudhauli, the DM heard the complaints of the complainants and gave instructions for their immediate resolution.

Basti News: रुधौली में डीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Sun, 21 Dec 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
In Rudhauli, the DM heard the complaints of the complainants and gave instructions for their immediate resolution.
रुधौली तहसील में सुनवाई करती डीएम कृ​त्तिका ज्योत्सना व एसपी अ​भिनंदन स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। जिले के सभी चारों तहसीलों के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम, एसपी, एडीएम, एसडीएम ने पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का प्रयास किया। ठंड के चलते कम संख्या में फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन

रुधौली में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।डीएम ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुना और उनके निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत उसका निस्तारण करें। एसपी अभिनन्दन कई शिकायतों को सुना और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. एके गुप्ता, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, डीडी कृषि अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समाधान दिवस के पश्चात डीएम ने जांची रैन बसेरे की हकीकत
संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात डीएम ने आदर्श नगर पंचायत रुधौली में स्थापित अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

---
भानपुर में समाधान दिवस में आए 25 मामले
भानपुर में एसडीएम हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 25 शिकायतों में से केवल एक शिकायत का निस्तारण किया। ठंड के कारण फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, बीडीओ सल्टौआ अनिल कुमार यादव, रामनगर राजेश कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बस्ती सदर तहसील में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 43 शिकायतों का पंजीकरण किया गया जिनमें से मौके पर सात का निस्तारण कर दिया गया। वहीं हर्रैया में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 42 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं, हर्रैया में एसडीएम सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। यहां 42 मामले आए, जिसमें पांच का निराकरण मौके पर किया गया। इस दौरान तहसीलदार अभयराज, नायब तहसीलदार शौकतअली, थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed