फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in per person income basti is on 55th place

अपने मंडल में बस्ती सबसे ‘रईस’

Tue, 16 Feb 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
in per person income basti is on 55th place
अपने मंडल में बस्ती सबसे ‘रईस’
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय में बस्ती को प्रदेश में मिला 55वां स्थान
तीन साल में 6952 रुपये बढ़ी बस्ती की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय
अर्थ एवं संख्या विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार
बस्ती। प्रति व्यक्ति आय में बस्ती प्रदेश में 55वें जबकि गोरखपुर 48वें स्थान पर है। अर्थ एवं संख्या विभाग उत्तर प्रदेेश की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि हाल के तीन वर्षों में प्रति व्यक्ति में काफी सुधार हुआ है। पहले स्थान पर गौतमबुद्धनगर और अंतिम स्थान पर है।
अर्थ एवं संख्या विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के सभी जिलों की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय की रिपोर्ट जारी की जाती है। हाल में जारी आंकड़े 2018-19 तक के हैं। इसके मुताबिक गोरखपुर जनपद प्रति व्यक्ति वार्षिक आय में प्रदेश में 48वें, जबकि बस्ती 55वें स्थान पर है। इसके अलावा गोरखपुर मंडल का कुशीनगर जिला 58वें, महराजगंज 62वें, देवरिया 66वें स्थान पर है। वहीं, बस्ती मंडल का सिद्धार्थनगर जनपद 60वें और संतकबीरनगर जिला 70वें स्थान पर है। इस संबंध में डीएसटीओ बस्ती मो. सादुल्लह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से प्रति वर्ष प्रतिव्यक्ति वार्षिक आय की रिपोर्ट जारी की जाती है। हाल के तीन वर्षों में लोगों की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय में सुधार हुआ है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। 75 जिलों में रैंकिंग की गई है।
विज्ञापन

क्या होती है प्रति व्यक्ति वार्षिक आय
प्रति व्यक्ति आय किसी देश, राज्य, नगर या अन्य क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की वार्षिक औसत आय होती है। इसका अनुमान उस क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की आय के जोड़ को क्षेत्र की कुल जनसंख्या से विभाजित कर के लगाया जाता है। इससे उस क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का पता तो चलता ही है, लोगों की जीवनशैली में सुधार की झलक भी दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के लोगों की वार्षिक आय में 11 हजार का इजाफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर के लोगों की वार्षिक आय में 10,964 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, बस्ती के लोगों की वार्षिक आय में 6952 रुपये, कुशीनगर के लोगों की आय में 9539 रुपये, सिद्धार्थनगर की 13,615 रुपये, महराजगंज की 7224 रुपये, देवरिया के लोगों की 8975 व संतकबीरनगर के लोगों की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय में 10,642 रुपये का इजाफा हुआ है।
जनपद स्थान प्रति व्यक्ति आय वर्ष 18-19 17-18
गौतमबुद्धनगर पहला 6,71,209 5,95,551 4,15,062
गोरखपुर 48 51,666 45,283 40,702
बस्ती 55 45,424 41,248 38,472
कुशीनगर 58 40,537 34363 30998
सिद्धार्थनगर 60 40,283 34,363 26,668
महराजगंज 62 39,176 35,175 31,952
देवरिया 66 38,569 33,780 29,594
संतकबीरनगर 70 36,507 26,421 25,865
बलरामपुर अंतिम 32,305 27,996 25,302
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed