फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In-laws were accused of murdering wife and child, both were found safe.

Basti News: ससुराल वालों पर पत्नी-बच्चे की हत्या का लगाया था आरोप, दोनों मिले सकुशल

Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
In-laws were accused of murdering wife and child, both were found safe.
बस्ती। 14 माह पहले लापता हुई महिला और उसके बच्चे को कप्तानगंज पुलिस ने मंगलवार को राजस्थान से खोज निकाला। वह राजस्थान में एक युवक के साथ रह रही थी। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी निवासी एक युवक ने ससुराल वालों पर पत्नी और बेटे की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। कप्तानगंज के थानेदार आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि चार नवंबर 2024 को पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिकौरा चौधरी निवासी एक युवक ने ससुराल वालों पर पत्नी और बेटे की हत्या कर शव को नदी में फेंकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। इस बीच सर्विलांस और अन्य तकनीकी जांच में महिला और उसके बेटे के राजस्थान में होने की जानकारी मिली। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद थाने की पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई, जहां दोनों मिल गए। इन्हें बस्ती लाया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में दोनों की खोज में संभावित स्थानों पर दबिश, सीडीआर की जांच तथा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई मगर कोई भी लाभप्रद सूचना नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला ने बेटे का स्कूल में दाखिला के लिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर बदलवाने की कोशिश की। इसका ओटीपी प्राप्त होते ही उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया। लोकेशन राजस्थान के फतेहपुर सिकर का होना पाया गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम को लोकेशन वाले पते पर भेजा गया, जहां महिला उसका बेटा और दूधमुंहा बच्चा मिल गए। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बेटे के साथ ससुराल से मायके पिलखांव थाना कप्तानगंज आई थी। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी, क्योंकि पति को उसके किसी भी चीज से कोई मतलब नहीं था। वह मरने की नियत से एक जुलाई 2024 को अपने मायके से कप्तानगंज निकली थी। इसके बाद अयोध्या चली गई। वहां गाड़ी के नीचे मरने जा रही थी, तभी एक शख्स ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ग्राम ढाकाली राजस्थान का रहने वाला है। फिर उसके साथ राजस्थान जाकर रहने लगी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे, जिससे एक बच्चा पैदा हुआ है। वह तीन महीने का है। उसने बताया गया कि वह राजस्थान के युवक के साथ रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed