फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Hardiya village, a double pole with a transformer broke and fell down, power supply stopped

Basti News: हरदिया गांव में ट्रांसफार्मर लगा डबल पोल टूटकर गिरा आपूर्ति ठप

Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
In Hardiya village, a double pole with a transformer broke and fell down, power supply stopped
हर्रैया। हरदिया गांव में बिजली आपूर्ति के लिए नहर की पटरी पर लगा ट्रांसफाॅर्मर खंभा टूटने से जमीन पर गिर गया। गांव में दर्जनों घरों में आपूर्ति ठप हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मानक की अनदेखी कर खंभे लगाने से बारिश होते ही खंभे गिरकर टूट गए।
विज्ञापन


गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए नहर के पटरी के किनारे दो खंभों पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार को हुई बारिश में दोनों खंभे ट्रांसफार्मर सहित गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि जमीन गीली होने से दोनों खंभे गिर गए। इसी गांव में दूसरे पुरवे पर शिव मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर भी करीब एक सप्ताह से जला पड़ा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जेई संजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed