फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Dubai, a woman was swindled out of 80,000 by someone who threatened to send her husband to jail.

Basti News: दुबई में पति को जेल भेजने की धमकी देकर 80 हजार ठगे

Sun, 11 Jan 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
In Dubai, a woman was swindled out of 80,000 by someone who threatened to send her husband to jail.
बस्ती। दुबई में रह रहे पति की फोटो लगे व्हाट्सएप से पत्नी को मैसेज भेजकर 80 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस ने शनिवार को बांसगांव की रहने वाली अंजू प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पति राजेश प्रजापति दुबई में रहते हैं। उनका खाता इंडियन बैंक डुहवा शाखा में है। नौ जनवरी की सुबह करीब 8:37 बजे उनके मोबाइल पर पति के फोटो लगे व्हाट्सएप से मैसेज आया कि वह एंबेसी जा रहे हैं, चार दिन में घर आएंगे। फिर मैसेज आया कि एंबेसी में हूं, पासपोर्ट में कुछ समस्या है। थोड़ी देर बाद मोबाइल नंबर 6386350835 के व्हाट्सए् से बात हुई तो एजेंट ने अपना नाम राहुल कुमार बताया तथा कहा कि 80 हजार रुपये ट्रांसफर करो नहीं तो पति को जेल भेज दिया जाएगा और एक फोटो पुलिस के साथ ले जाते हुए उसके व्हाट्सएप पर भेजा गया। पीड़िता का कहना है कि पति को जेल जाने से बचाने के चक्कर में उसने यूपीआई से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पति से बात हुई तो ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विवेचक सत्येंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed