फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Deoria, Minister of State Hansraj Vishwakarma said, 'We will set an example.'

राजू शर्मा हत्याकांड: राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी, पीड़ित परिवार से बोल- 'मेरी चलती तो दौड़ाकर गोली मार देता'

Sun, 05 Jul 2026 05:41 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 05 Jul 2026 05:41 PM IST
सार

पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ऐसी सजा दिलवाऊंगा कि ये मिसाल बन जाएगी। अपराधी आने वाले समय में इस घटना को याद रखेंगे। मंत्री ने आगे कहा, अगर मेरी चलती तो मैं दौड़ाकर आरोपियों को गोली मार देता। लेकिन हम कानून से बंधे हुए हैं। इसलिए कानून को अपना कार्य करने दिया जाए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
In Deoria, Minister of State Hansraj Vishwakarma said, 'We will set an example.'
परिजनों से मिलते राज्यमंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र स्थित हथियागढ़ गांव में हुई राजू शर्मा हत्याकांड में तीसरे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मामले में नाराज परिजनों से मिलने के लिए रविवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने मृतक राजू शर्मा के भाई शिवम शर्मा, माता सुमन देवी, पत्नी प्रीति और बहन हेमा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे राजू का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ऐसी सजा दिलवाऊंगा कि ये मिसाल बन जाएगी। अपराधी आने वाले समय में इस घटना को याद रखेंगे। मंत्री ने आगे कहा, अगर मेरी चलती तो मैं दौड़ाकर आरोपियों को गोली मार देता। लेकिन हम कानून से बंधे हुए हैं। इसलिए कानून को अपना कार्य करने दिया जाए। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने मौके पर सीओ को बुलाकर पूरे मामले की अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की और पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed