{"_id":"66a8d4d86f0c9cb6be0e4fb3","slug":"in-basti-district-the-body-of-the-accused-of-molested-was-found-hanging-from-a-noose-outside-the-village-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सामूहिक दुष्कर्म का था आरोपी, पुलिस कर रही थी तलाश- गांव के बाहर फंदे से झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सामूहिक दुष्कर्म का था आरोपी, पुलिस कर रही थी तलाश- गांव के बाहर फंदे से झूलता मिला शव
Tue, 30 Jul 2024 05:26 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
बस्ती के नगर थानाक्षेत्र के बेलाड़ी निवासी सुड्डू सिंह (38) का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। दो दिन पहले उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। गांव की ही एक युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ गांव के दो अन्य लोगों ने अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आईजी के आदेश पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर तो नहीं दी है, लेकिन उनका कहना है कि गलत इल्जाम लगाने की वजह से सुड्डू सिंह ने ऐसा किया।
विज्ञापन