{"_id":"69f5e27da5ae537e090f2290","slug":"in-basti-a-girlfriend-locked-her-boyfriend-in-a-room-and-set-him-on-fire-they-were-living-together-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत से जूझ रहा प्रेमी: दो बच्चों की मां ने जिंदा जलाया, बाहर से कमरा बंद फरार हुई प्रेमिका- लिव इन में रहते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से जूझ रहा प्रेमी: दो बच्चों की मां ने जिंदा जलाया, बाहर से कमरा बंद फरार हुई प्रेमिका- लिव इन में रहते थे
Sat, 02 May 2026 05:11 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी,बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 02 May 2026 05:11 PM IST
सार
रहुआ गांव के रहने वाले 26 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता एक महिला के साथ अपने घर पर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। महिला पहले से शादी शुदा थी और उसका पति से तलाक हो गया था। शुक्रवार की रात दोनों खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। करीब 11 बजे कमरे में धुआं निकलने लगा और अंदर से रामचंद गुप्ता के चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद कमरे से आग की लपटे निकलने लगी। कमरा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
इसी कमरे में आग लगाकर प्रेमिका भाग गई. आग लगने के बाद गंभीर रुप से झुलसा प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव में शुक्रवार की देर रात एक प्रेमिका ने कमरे में सोए हुए प्रेमी को जिंदा जला दिया। उसके बाद कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गई। प्रेमी ने कमरे के रोशनदान से कूद कर किसी तरह जान बचाई लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था।
विज्ञापन
आस- पास के लोग उसे कैली अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। प्रेमी मेडिकल कॉलेज में जिदंगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरहुआ गांव के रहने वाले 26 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता एक महिला के साथ अपने घर पर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। महिला पहले से शादी शुदा थी और उसका पति से तलाक हो गया था। शुक्रवार की रात दोनों खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। करीब 11 बजे कमरे में धुआं निकलने लगा और अंदर से रामचंद गुप्ता के चिल्लाने की आवाज आई।
इसके बाद कमरे से आग की लपटे निकलने लगी। कमरा बाहर से बंद था। रामचंद गुप्ता ने कमरे में बने रोशन दान के सहारे किसी तरह बाहर कूदे लेकिन, वह पूरी तरह से झुलस गए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद परिजनों के साथ उन्हें लेकर कैली अस्पताल आए जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी घटना के बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई। रामचंद्र गुप्ता की मां सरस्वती देवी ने बताया कि बेटे के साथ एक महिला ढाई माह से रह रही थी। उसी ने बेटे को कमरे में बंद कर जला दिया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरहुआ गांव में एक महिला ने प्रेमी को कमरे में बंद कर जला दिया था। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पीड़ित युवक की मां की तहरीर पर प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।