फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Immersion of city's statues postponed due to lunar eclipse

Basti News: चंद्र ग्रहण की वजह से टला शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 27 Oct 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Immersion of city's statues postponed due to lunar eclipse
- शहर की प्रतिमाओं का शरद पूर्णिमा की रात होता रहा है विसर्जन, शहर के आयोजकों ने सोमवार को करने का लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन शरद पूर्णिमा के दिन नहीं हो पाएगा। इसका कारण यह है कि शनिवार को शरद पूर्णिमा पर इस बार चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसलिए शनिवार के बजाय सोमवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर मातृ शक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि शहर के आयोजकों ने प्रस्ताव पास करके प्रशासन को सौंप दिया है। प्रशासन ने भी 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के बजाय सोमवार को विसर्जन कराने की सहमति दी है। इस तरह से शहर में दुर्गापूजा का मेला दो दिन बढ़ गया है।
बता दें कि प्रदेश में बस्ती और सुल्तानपुर जनपद में दुर्गा पूजा का आयोजन दशहरा तक चलने के बजास शरद पूर्णिमा तक चलता है। यहां ज्यादातर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा या उसके एक दो दिन के भीतर कर दिया जाता है, लेकिन शहर की प्रतिमाओं का शरद पूर्णिमा की रात विसर्जन किया जाता है। चूंकि इस बार शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसलिए उस दिन विसर्जन नहीं हो सकता है। इसके अगले दिन रविवार को माता की विदाई करना वर्जित है। ऐसे में सोमवार को शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

---------------
01.18 मिनट रहेगा चंद्र ग्रहण
- साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। चंद्र ग्रहण शनिवार मध्यरात्रि में 1:04 बजे से 2:22 बजे तक रहेगा। एक घंटे 18 मिनट तक लगने वाले चंद्र ग्रहण के पहले नौ घंटे सूतक काल रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. देवस्य मिश्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करना चाहिए। कुछ खाने-पीने से भी बचना चाहिए। साथ ही ग्रहण के बाद घर की सफाई करने के बाद ही पूजा-पाठ और दान-दक्षिणा करना चाहिए। चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को नहीं सोना चाहिए। साथ ही चंद्र ग्रहण से पहले ही तुलसी की पत्ती को तोड़ लें और भोजन में डाल दें। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
राशि के अनुसार ग्रहण का फल
मेष- मेष राशि के जातकों के ऊपर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ- वृषभ राशि के लोगों के ऊपर इस चंद्र ग्रहण का अच्छा प्रभाव नहीं रहेगा। धन हानि और सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। अचानक से धन लाभ और सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क- आपको 28 अक्तूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण पर विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। लोगों से वाद-विवाद हो सकता है।
सिंह- कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन विचलित रहेगा जिससे आपको किसी के साथ बहस हो सकती है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिल सकता है। वाहन और प्रापर्टी में निवेश कर सकते है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
वृश्चिक- आपके ऊपर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।
धनु- धनु राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण का मिला जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है।
मकर- इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण का अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।
कुंभ- नौकरीपेशा जातकों के लिए इस चंद्रग्रहण का अच्छा लाभ मिलेगा। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।
मीन-व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। नई योजनाएं फलीभूत होंगी और पार्टनर का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed