{"_id":"658b1cd9d706111bab0648ea","slug":"ima-came-out-in-support-of-life-line-hospital-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9041-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लाइफ लाइन अस्पताल के समर्थन में उतरा आईएमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लाइफ लाइन अस्पताल के समर्थन में उतरा आईएमए
Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लाइफ लाइन अस्पताल की एसएनसीयू सील होने के बाद अब अस्पताल के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मैदान में उतर गया है। एसोसिएशन ने आपात बैठक कर प्रकरण में निजी चिकित्सालय के खिलाफ कार्रवाई को गलत करार दिया। संगठन ने डॉ. तारिक एहसान खान के प्रति कुछ लोगों के किए गए बर्ताव की निंदा की। संगठन ने निर्णय लिया कि इसी सप्ताह ज्ञापन आयुक्त को दिया जाएगा।
बता दें कि शहर के बालरोग विशेषज्ञ एवं लाइफ लाइन चिकित्सालय के संचालक डाॅ. तारिक एहसान खान के विरुद्ध कुछ लोगों ने गंभीर आरोप लगाकर उनके अस्पताल के सामने कई बार प्रदर्शन किया। संगठन ने इसे अनुचित करार देते हुए रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस माहौल में सभी चिकित्सकीय कार्य करने में असहज महसूस कर रहें हैं, जो आमजन के लिए हितकारी नहीं है। आईएमए ने आमजनमानस से अपील की है कि इस प्रकार का आचरण करने वालों के बहकावे न आएं और न ही अपना विश्वास चिकित्सकों के प्रति धूमिल होने दें। अन्यथा की स्थिति में चिकित्सकों के लिए गंभीर रोगियों का निदान करना कठिन हो जाएगा।
संगठन ने मामले के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण की मांग प्रशासन से की है, ताकि चिकित्सक निडर होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। बैठक की अध्यक्षता आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ नवीन ने की। इस मौके पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अनिल श्रीवास्तव, जिले के सचिव डाॅ. रंगजी द्विवेदी, कोषाध्यक्ष डाॅ. पीके श्रीवास्तव, नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. एपीडी दिवेदी, सचिव डा. दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।