{"_id":"69dfebb97803396dfe0918eb","slug":"illegal-water-bottles-seized-again-in-trains-basti-news-c-207-1-bst1006-156933-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेनों में फिर पकड़ी गई पानी की अवैध बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेनों में फिर पकड़ी गई पानी की अवैध बोतलें
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर पकडी गई पानी की बोतले-स्रोत रेलवे
बस्ती। रेल कर्मचारियों की ओर से चलाए जा रहे संघन चेकिंग अभियान के दौरान दूसरे दिन बुधवार को भी बस्ती रेलवे स्टेशन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में अवैध तरीके से चोरी छुपे अलग-अलग कंपनियों के पानी की 460 बोतलें बरामद कर जब्त कर लिया गया है। यह पानी ट्रेनों में यात्रियों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
बुधवार शाम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर तैनात रहे सीटीटीआई शमीम अहमद, टीटीआई संदीप कुमार, सीसीटीसी अवधेश यादव, सच्चिदानंद पांडेय व आसिफ अहमद की टीम ने दूसरे दिन भी बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया तो एक्सप्रेस ट्रेनों से अनधिकृत रूप से कोच में रखा पानी की 460 बोतलें और एक बड़ा ड्रम बरामद हुआ। जिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है।
रेल कर्मचारियों की टीम ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी, कि एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पानी की बोतलों की सप्लाई किया जा रहा है, जिसको लेकर टीम की ओर से लगातार प्लेटफार्म पर ट्रेनों में संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।