{"_id":"6560f6945e2494923207eb76","slug":"illegal-parking-of-vehicles-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7457-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध तरीके से गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध तरीके से गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
Sat, 25 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
हाईवे क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा गोवंश को पकड़कर गो आश्रय स्थल भेजने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि शहर में अवैध तरीके से गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करें। इन गाड़ियों के कारण शहर में हादसे हो रहे हैं। इन्हें नियंत्रित किया जाना अति आवश्यक है।
सीवीओ को निर्देश दिए कि हाईवे क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा गोवंश को पकड़कर जल्द ही गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया जाए। एनएचआई अधिकारी को निर्देश दिए कि डिवाइडर के बीच में लगाए गए पौधों का कटाई-छंटाई कर पटरियों को साफ-सुथरा बनाएं। एसडीएम/प्रभारी ईओ नगर पालिका सत्येंद्र सिंह को निर्देश दिए कि कर वसूली में तेजी लाएं।
शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठाने की व्यवस्था को बेहतर करें। बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशव लाल ने किया। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डाॅ. रमाशंकर दुबे, आरटीओ रविकांत शुक्ला, सीओ सिटी विनय कुमार चौहान, एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर आदि मौजूद रहे।