{"_id":"6738e9269a2719ddc60faca4","slug":"illegal-occupation-was-confirmed-during-investigation-created-ruckus-when-it-was-removed-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127407-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जांच में पुष्ट हुआ था अवैध कब्जा, हटवाने पर कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जांच में पुष्ट हुआ था अवैध कब्जा, हटवाने पर कर दिया हंगामा
विज्ञापन
सिरसिया गांव के सैयदा हुसैन का घर - संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। दो वर्ष से न्यायालय में चल रहे वाद का फैसला आने के बाद शुक्रवार को पुलिस सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाने सिरसिया गांव पहुंची थी। मगर मौके पर ऐसा माहौल बना कि पुलिस को लौटना पड़ा। विरोध व अभद्र व्यवहार, और आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में राजस्व विभाग कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
गौर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के नंदलाल और सैयदा हुसैन के बीच दो वर्ष से एसडीएम हर्रैया न्यायालय में वाद चल रहा था। न्यायालय का फैसला एवं जांच आख्या रिपोर्ट के बाद फैसला आया कि सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण को शीघ्र खाली कराया जाए। इसका अनुपालन करने के लिए शुक्रवार को पुलिस अतिक्रमण हटवाने सिरसिया गांव पहुंची। जहां सैयदा हुसैन के परिवार के लोग पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश करने लगे। हंगामा देख पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।
आदेश में यह भी बताया गया है कि आबादी की भूमि से ग्रामीणों का सार्वजनिक रास्ता जाता है, और गांव में एक बहुत पुराना बिहौता कुआं है। जहां गांव के लोग वैवाहिक के अलावा अन्य कार्यों के लिए उसी रास्ते से कुएं पर जाते हैं। सैयदा हुसैन ने अवैध रूप से रास्ते पर ईंट, लकड़ी रखकर टिन शेड डाल दिया है। इससे गांव के रामचंद्र, अनंत राम, पल्टू सहित कुछ अन्य लोगों को आने जाने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसको लेकर धारा-133 सीआरपीसी के अंतर्गत रास्ते से अतिक्रमण हटाने का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एसडीएम हर्रैया ने पहली जांच गौर थाने के उप निरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी को दी। जांच कर 19 अगस्त को उप निरीक्षक ने रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी। उसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार से मौके की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
नायाब तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट में अवगत कराया, कि सिरसिया गांव में आबादी के मध्य सार्वजनिक मार्ग है, जिसको वर्षों से गांव के लोग उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में एक बहुत पुराना कुआं है। जहां धार्मिक कार्यों के लिए लोग आया जाया करते हैं। वहां जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है, जिस पर गांव के सैयदा हुसैन ने अतिक्रमण कर रखा है।
नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम विनोद कुमार पांडे ने चार अक्तूबर को सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण खाली कराने का आदेश गौर पुलिस को दिया था। उसी का अनुपालन कराते हुए पुलिस अतिक्रमण हटाने गई थी। लेखपाल प्रिंस पांडे ने बताया कि रास्ते को लेकर दो वर्ष से न्यायालय में वाद चल रहा था, जिसका फैसला आने की बाद अतिक्रमण हटाया जाना था, लेकिन विरोध के चलते अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका, बहुत जल्द पुलिस की मदद से सार्वजनिक रास्ता खाली कराया जाएगा। े