फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Illegal liquor factory busted

पैकोलिया में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted
पैकोलिया थाने की पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
पैकोलिया में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन

बस्ती। पैकोलिया क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। एसपी पंकज कुमार ने सोमवार को पैकोलिया थानाक्षेत्र में पकड़ी गई 2405 लीटर अवैध अल्कोहल की बरामदगी का पर्दाफाश किया।
पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सलहदीपुर के पास चार बदमाशों को पकड़ा गया। इसी गांव में डेयरी फार्म की आड़ में नकली शराब बनाने का धंधा चोरी-छिपे चल रहा था। टीम ने करीब 25 लाख रुपये की अल्कोहल, शराब बनाने के उपकरण, रैपर, एक पिस्टल, एक तमंचा एवं अन्य सामान बरामद किया। पकड़े गए धंधेबाजों में सलहदीपुर निवासी धर्मेंद्र यादव, छपिया निवासी मोहित यादव, रामसुरेश यादव और रविंद्र यादव शामिल हैं। धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि करीब आठ साल पहले छावनी क्षेत्र में ढाबा खोला था। उसी दौरान मेरठ और पंजाब की तरफ से स्प्रीट से भरा टैंकर लेकर ड्राइवर ढाबे पर आते थे, तभी से संपर्क में आ गए। अच्छी कमाई के चक्कर में स्प्रीट के जरिए नकली शराब बनाने का धंधा करने लगा। बाद में ढाबा बंद कर दिया ताकि धंधे को सुरक्षित जगह पर किया जा सके। अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पर सलहदीपुर मौजा में खुद की जमीन पर डेयरी फार्म खोला। डेयरी फार्म की आड़ में यह धंधा करने लगा।
विज्ञापन

इन सामन की हुई बरामदगी
एसपी ने बताय कि 137 ड्रम में 2405 लीटर स्प्रीट बरामद हुई है। चार पैकेट प्लास्टिक के पन्नी में सील युक्त ढक्कन व खुला पैकेट सील युक्त 100 प्लास्टिक की पन्नी में शराब मिली। बंटी-बबली लिखा हुआ 200 पैक शराब, देशी शराब तनु (सादा) की बोतल पर अधिकतम फुटकर मूल्य 45 रुपए लिखा था। मोबाइल फोन के साथ पिस्टल, तमंचा, कारतूस, दो बाइक और एक बोलेरो व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने निभाई भूमिका
डेयरी फार्म की आड़ में चल रहे धंधे के पर्दाफाश में सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। एसपी ने सर्विलांस प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, थाना प्रभारी पैकोलिया संजय कुमार, आबकारी टीम को शबासी दी। टीम में एसआई उमाशंकर त्रिपाठी, विंध्याचल प्रसाद, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, निरीक्षक बसंत प्रसाद, सिपाही शैलेष यादव, संदीप कुमार गुप्ता, शैलेष कुमार, अभिषेक सिंह, अनिल कुमार, संजय कुमार यादव,जनार्दन प्रजापति, सर्वेश नायक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed