{"_id":"68eebc7cc3b130f1d705f868","slug":"illegal-firecrackers-seized-51-boxes-of-gunpowder-hidden-in-house-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145809-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध पटाखे का जखीरा पकड़ा, घर में छिपाया था 51 पेटी बारूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध पटाखे का जखीरा पकड़ा, घर में छिपाया था 51 पेटी बारूद
Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मंगलवार को पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा गया। घर में छिपाकर रखा गया 51 पेटी बारूद बरामद हुआ। चारपाई के नीचे आधा बोरी करीब 20 किलो बारूद भी बरामद किया गया।
सोमवार की रात करीब 7:45 बजे परशुरामपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने छापामार कर एक घर से 51 पेटी पटाखे बरामद किया। बरामद पटाखों में रॉकेट, चाइनीज बम, फुलझड़ियां, अनार और चकरी जैसी कई प्रकार की सामग्री पाई गई। पुलिस ने इन सभी को जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिस दुकान से ये पटाखे लाए गए थे, उस दुकानदार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि मिश्रौली गांव में लछिमन के घर में बड़ी मात्रा में पटाखा जमा किया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद रात में पुलिस व स्वाट टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
मकान के अंदर रखी गई पेटियों को खोलने पर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। अंदर 51 पेटियों में पटाखा और अन्य विस्फोटक सामग्री रखी मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी लछिमन को गिरफ्तार कर लिया।
चाैबीसवां गांव के दुकानदार से खरीदे गए थे पटाखे : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये पटाखे क्षेत्र के ही चाैबीसवां गांव निवासी लाइसेंसी दुकानदार सलमान से खरीदे थे। दीपावली पर छोटे दुकानदारों को बेचने की योजना थी। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, लाइसेंसी दुकानदार से भी पूछताछ जारी है कि उसने लाइसेंस के विपरीत बड़ी मात्रा में पटाखे कैसे सप्लाई किए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि दीपावली तक ऐसे सभी स्थलों की निगरानी की जाए जहां पटाखे बेचे या संग्रहीत किए जाते हैं। साथ ही, जिनके पास वैध लाइसेंस है, उन्हें भी तय सीमाओं का पालन करने की हिदायत दी गई है।