{"_id":"696fce3291006dec310d4e56","slug":"illegal-arms-manufacturing-factory-busted-one-accused-arrested-basti-news-c-207-1-bst1006-151647-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध असलहा फैक्टरी चलाने वाला। स्रोत पुलिस
बस्ती। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कलवारी क्षेत्र के मांझा खुर्द में श्मशान घाट के पीछे चल रही थी अवैध असलहे की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। अवैध असलहा बनाने के आरोपी अंबेडकरनगर जिले के थाना इब्राहिमपुर के इलफातगंज निवासी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 12 बोर का दो अवैध देसी तमंचा, 315 बोल का अवैध निर्मित तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और असलहा और कारतूस बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी श्यामकांत ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कलवारी क्षेत्र के मांझा खुर्द में श्मशान घाट के पीछे निर्जन स्थान पर अवैध तमंचा व कारतूस बनाने की फैक्टरी का एसओजी प्रभारी, थानाध्यक्ष कलवारी व थानाध्यक्ष नगर की टीम ने सोमवार की रात करीब दो बजे छापा मारकर भंडाफोड़ किया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह तमंचा व कारतूस बनाकर अपने घर से बेचता था, लेकिन पुलिस को भनक लग गई थी, इसीलिए इधर दो-तीन बार से अंबेडकरनगर से तमंचा व कारतूस बनाने का सामान लेकर आता था। रात के समय जब कोई नहीं रहता तो असलहा बनाकर चोरी- छिपे बेच देता था। सोमवार की रात को भी तमंचा व कारतूस बना रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया।