{"_id":"57eab0894f1c1b6809573b0a","slug":"ig-insisted-on-reconciliation-committees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने समितियों से सामंजस्य पर दिया जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने समितियों से सामंजस्य पर दिया जोर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
डाकबंगले पर आईजी मोहित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि पुलिस का इकबाल कायम रखने के लिए कठोर निर्णय लेना अनिवार्य है। अपराधियों पर हनक बनाने से आम-आवाम चैतन्य रह सकेगा। ऐसे में ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, ताकि आसन्न त्योहार व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
मंगलवार को निरीक्षण गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी ने बताया कि पुलिस इस बार समितियों को आगे करके उनके बेहतर सामंजस्य से त्योहार निपटाना चाहती है। रूट चार्ट, प्रतिमा की सुरक्षा भी आयोजक का जिम्मा होगा। बकौल आईजी चुनावी सरगर्मी के बीच पड़ रहे दशहरा-मोहर्रम में शांति-व्यवस्था कायम रखने का जिम्मा कमेटियों को सौंपा जा रहा है। कमेटियां अपने वालंटियर्स तैनात करेंगी, जिन्हें पुलिस अधिकारी जरूरत भर की सूक्ष्म ट्रेनिंग देकर उनकी मदद लेगा। कमेटियों को पुलिस बैंड भी देगी,जो वालंटियर की पहचान होगा। दूसरी तमाम जरूरी बातों का जिक्र करते हुए आईजी ने कहा कि जुुुलूूस के रूट को लेकर कमेटियों से सभी बातें लिखित तय कर लिया जाए।
लखनऊ में चुनाव आयोग की बैठक के दौरान प्रमुख बिंदुओं का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा कि मीटिंग में माहौल तैयार करने पर लंबी चर्चा हुई। पुलिस का इकबाल कायम रखने के लिए आइजी ने कठोरकदम उठाने को कहा गया है। अवैध हथियार, अवैध शराब बंद हो और पुलिस दिखनी चाहिए। इस दौरान जिले में बढ़ी चोरी की घटनाओं को लेकर थानेदारों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।