फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If you get married, he will throw acid on your face.

Basti News: मनचले ने दी धमकी, शादी किए तो चेहरे पर फेंक देगा तेजाब

Thu, 14 Sep 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Sep 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
If you get married, he will throw acid on your face.
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के एक मनचले की मनबढ़ई से लड़की के परिवार वालों की नींद हराम हो गई है। उसका हौसला इतना बुलंद है कि लड़की के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देता है। कहता है कि अगर इसकी शादी कहीं और किए तो चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। उसने उसकी मोबाइल भी तोड़कर फेंक दी। पुरानी बस्ती पुलिस केस दर्ज कर मनचले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लड़की की मां ने तहरीर में बताया कि मोहल्ले का रहने वाला गुलजार उसकी लड़की को हमेशा छेड़ता है। वह उस पर बुरी नजर रखता है और भगा ले जाने की कोशिश करता रहता है। लड़की ने इसकी घर में शिकायत की तो परिवार के लोग डर गए। इस मुसीबत से बचने के लिए लड़की की शादी तय कर दी। गुलजार को जब इसकी जानकारी हुई तो 10 सितंबर काे तड़के तीन बजे वह लड़की के घर की कुंडी तोड़कर घुस गया। उसने लड़की की मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। धमकी दी कि अगर इसकी शादी किए तो चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। एसओ महेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed