फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If the quality of construction is found to be poor

निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली तो कार्रवाई तय : मंडलायुक्त

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
If the quality of construction is found to be poor
मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में शुक्रवार को कार्यदायी संस्थाओं की अपूर्ण परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सिविल वर्क की सभी कार्यदायी संस्थाओं के अफसर निर्माणाधीन कार्यों की मॉनिटरिंग खुद करें। निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली तो कार्रवाई तय है।
उन्होंने कहा कि धनाभाव के कारण अपूर्ण व अनारंभ परियोजनाओं के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाए। उन्होंने समीक्षा में पाया कि मंडल में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की 327 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इन पर व्यय धनराशि बस्ती में 82 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 88 प्रतिशत व सिद्धार्थनगर में 90 प्रतिशत है। सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य दोनों जिले भी निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

बैठक का संचालक उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने बताया कि मंडल में स्वीकृत 33 सड़कों में 20 का निर्माण हो चुका है। अवशेष सड़कों के निर्माण व मरम्मत की कार्रवाई चल रही है। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, सीडीओ जयदेव सीएस, जयेंद्र कुमार, डीडीओ सुरेश चंद्र केशरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed