फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If the problems of teachers are not resolved then they will protest from 25

Basti News: शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो 25 से देंगे धरना

Thu, 19 Sep 2024 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
If the problems of teachers are not resolved then they will protest from 25
प्राथमिक ​शिक्षक संघ ने ​जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन। विज्ञा​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण कराने, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई करने तथा समायोजन प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई। यदि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो जिले के सभी शिक्षक 25 सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ ही जिले के सभी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी तथा मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के बावजूद गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है, जिसको लेकर शिक्षकों में रोष है। जिले के 385 परिषदीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए धनराशि का भुगतान होने के छः माह बाद भी कनेक्शन नही हुआ। वहीं शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया में काफी विसंगतियां हैं। प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम से कम तीन शिक्षक विज्ञान और गणित, सामाजिक विज्ञान तथा भाषा के शिक्षक की अनिवार्य रूप से तैनाती हो।
विज्ञापन

इस मौके पर कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अविनाश दुबे, विवेक कांत पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र यादव, सनद पटेल, सुरेश गौड़, मुरलीधर सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed