{"_id":"681e566af6ef3b6d620e182c","slug":"if-the-enrollment-of-children-does-not-increase-then-action-will-be-taken-basti-news-c-207-1-kld1003-136272-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों का नामांकन नहीं बढ़ा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों का नामांकन नहीं बढ़ा तो होगी कार्रवाई
Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने विकास भवन में जनपद में सबसे न्यूनतम उपस्थिति वाले पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुलाकर विद्यालयों में बच्चों के कम उपस्थिति की समीक्षा की।
कम बच्चों वाले विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय चकचई गौर, प्राथमिक विद्यालय पचगांवा कुदरहा, प्राथमिक विद्यालय सोनारजोत साऊघाट, मदरसा दारुल उलूम अली मियां निसवा साऊघाट, प्राथमिक विद्यालय खोरिया रामनगर के प्रधानाध्यापकों से प्रत्येक बिंदु जैसे निपुण लक्ष्य का प्रयोग, बच्चों के नियमित विद्यालय ना आने के कारण जाना और उनके अभिभावकों से दूरभाष पर बात की। गहनता से विद्यालयों की छात्र उपस्थिति, एमडीएम पंजिका आदि का परीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय चकचई विकास खंड गौर में विद्यालय का भवन ना होने के कारण समस्या आने के सम्बन्ध में अध्यापक की ओर से बताने पर सीडीओ ने जमीन संबंधी विवाद में बेसिक शिक्षा विभाग को निस्तारण के लिए निर्देशित किया तथा कक्षा एक और दो के बच्चों को उसी विद्यालय परिसर में उपलब्ध कक्ष में प्रधानाध्यापक अध्यापक का कार्य कराए एवं सहायक अध्यापक कक्षा 3, 4 व 5 के बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए गांव के बगल के प्राथमिक विद्यालय केसरई के परिसर में कक्षाएं संचालित कराए।