फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Huslon instant flight, honor, said the new identity

हौसलों को मिली उड़ान, सम्मान ने दी नई पहचान

Wed, 05 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 05 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Huslon instant flight, honor, said the new identity
अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के नारी सम्मान समारोह मे प्रियंका श्रीवास्तव, सुमन नायक, डा.सिम्मी भाटिया, अंजनी मल्लाह, शांता श्रीवास्तव, निलोफर उस्मानी को किया गया पुरस्कृत।
जज्बे और जुनून के बूते समाज में मिसाल कायम करने वाली महिलाओं का सम्मान हुआ तो मानो आधी आबादी के हौसलों को मजबूती मिली। जिन चेहरों पर अक्सर चिंता, शिकन नजर आती थी, वे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास से लबरेज होकर समाज में अलग छाप छोड़ने के लिए आतुर दिखीं। मौका था अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार की साझी मुहिम के तहत 
विज्ञापन

नारी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सम्मान का।

बस्ती के किसान पीजी कॉलेज के करीब विवाह मंडप में बुधवार को हुए मंडल स्तरीय आयोजन में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की कला, उद्यमिता, बहादुरी, शिक्षा, सामाजिक कार्य व खेल क्षेत्र की छह जुनूनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने महिलाओं को तरक्की का आधार बताया। कहा कि महिला शिक्षा और सुरक्षा की राज्य सरकार की योजनाओं ने आधी आबादी की तस्वीर बदली है। आधी आबादी को पूरा लाभ पहुंचने तक अभियान जारी रहेगा। आह्वान किया कि आधी आबादी समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, हमारी बेटी उसका कल, पढ़ें बेटियां-बढ़ें बेटियां, कौशल विकास का खुलकर लाभ उठाएं। डीआईजी लक्ष्मीनारायण ने महिलाओं को निर्भीक और निडर होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर पुलिस मौजूद है। अच्छी कोशिशों से वूमेन पावर का हेल्पलाइन फोन नंबर 1090 अब छात्राओं व महिलाओं के आत्मविश्वास का पर्याय बन 
विज्ञापन

गया है। 

इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। समारोह में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज के खात्मे के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह, रानी आशिमा सिंह, ब्रह्मकुमारी गीता दीदी, डॉ.रमेश श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला की उपस्थिति रही। संचालन अनीता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed