{"_id":"627d50340a7b282661151775","slug":"husband-died-in-accident-basti-news-gkp436646590","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पति की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में पति की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर
मानिकचंद (बस्ती )। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुजहना के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी व दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक बच्चे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी नासीर का पुरवा धौरहरा गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार कन्नौजिया अपने भाई के ससुराल दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा हंकार में शादी समारोह में गए थे। वहां, सुनील कुमार बाइक से पत्नी नीलम (29), बेटा दीपक (5) व बेटी सौम्या (8) के साथ घर लौट रहे थे। अभी वे मुजहना गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार सभी दंपती बुरी तरह से घायल हो गए। उसी समय सचिव स्तर के अधिकारी वहां से गुजर रहे थे। वह सभी को अपनी कार से जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर पति सुनील कुमार की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में बेटे को लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं, पत्नी नीलम व बेटी सौम्या का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चौकी प्रभारी खझौला रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि सचिवालय लखनऊ के कोई सचिव थे को अपनी कार में सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया। पति की मौत से परिजन बेसुध हैं।