फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hours-long consultation on crowd control

भीड़ नियंत्रण पर घंटों चली मंत्रणा

Mon, 18 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 18 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hours-long consultation on crowd control
डीआईजी लक्ष्मीनरायन ने कावर मेले के सुरक्षा को लेकर एसपी कृपा शंकर सिंह और एएसपी रोहित मिश्र के साथ बैठक किया।
श्रावण शिवरात्रि के दिन भद्रेश्वरनाथ में करीब दो लाख कांवर-यात्री जलाभिषेक करेंगे। एक साथ इतनी भारी तादाद में श्रद्धालुओं के सीमित क्षेत्र में एकत्र होने की चुनौती से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मातहतों के साथ राय शुमारी करना शुरू कर दी है। रविवार को डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र समेत संबंधित इंस्पेक्टर के साथ कैंप कार्यालय में मीटिंग की। संवेदनशील और प्रेशर प्वाइंट को लेकर हिदायत दी। 
विज्ञापन


अयोध्या से जल लेकर आने वाले कांवरिया हाइवे से फुटहिया होते हुए अमहट घाट के पुराने पुल से शहर में प्रवेश करेंगे। यहां से सिविल लाइंस के डीएम बंगला के रास्ते भुअर निरंजनपुर होते हुए डारीडीहा चौराहे  पहुंचेंगे। बस्ती के अलावा फैजाबाद, गोंडा व संत कबीरनगर के अधिकारियों से यहां के अफसर संपर्क साधे हुए हैं। नगर  पालिका, परिवहन निगम व विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज व्यवस्था  में सहयोग के लिए कहा गया है। डीआईजी ने बताया कि त्योहार को लेकर पूरे रेंज पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed