{"_id":"6624404c5cf19e69960d55d4","slug":"hottest-day-of-the-season-mercury-crosses-41-degrees-basti-news-c-207-1-sgkp1004-115358-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीजन का सबसे गर्म दिन... पारा <bha>@<\/bha> 41 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीजन का सबसे गर्म दिन... पारा <bha>@</bha> 41 डिग्री पार
Sun, 21 Apr 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज
बचाव के साथ ही निकलें घर से, आज भी राहत के आसार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है। अब तक 39.5 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम पारा 41 का आंकड़ा पार कर गया। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर में सूरज की किरणें जैसे झुलसा रही थीं। गर्म हवा के थपेड़ों ने बाहर निकले लोगों का हाल बेहाल कर दिया। शाम पांस बजे भी मौसम इतना गर्म रहा कि कार्यालय से घर पहुंचने में लोगों की हालत खराब हो गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही यह अनुमान हो गया था कि आने वाले दिन और भी गर्म होंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी झुलसाने वाला ही रहा। शनिवार को 10 बजते-बजते सूरज की किरणें झुलसाने लगीं। दोपहर में टोपी, छाता, दस्ताने और गमछा भी अधिक राहत नहीं दे पाए। स्कूलों की छुट्टी के समय रोडवेज, कंपनी बाग, काली मंदिर, फव्वारा चौराहा, रौता, गांधीनगर में जाम जैसी स्थिति रही। मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट पर धूप में दो मिनट खड़े होना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को भी धूप, गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा।
...
लू से बचना है तो छाते-गमछे का करें प्रयोग
लू से बचना है तो दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर न निकलें। जरूरी हो तो टोपी, गमछा और छाता लेकर ही जाएं। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि तेज धूप में अत्याधिक श्रम न करें और ज्यादा पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। घर में बने पेयपदार्थ जैसे लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम का पना, फलों का ताजा जूस, बेल का शरबत एवं नारियल पानी का सेवन करें। मौसमी फल तरबूज, खरबूज, खीरा, कंकड़ी व संतरा का भी सेवन करें। भोजन में दही व सत्तू को शामिल करें। बासी खाने से बचें और चाय, कॉफी, शराब का इस्तेमाल न करें।