फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Honored for contribution in TB free campaign

Basti News: टीबी मुक्त अभियान में योगदान के लिए हुए सम्मानित

Fri, 06 Jun 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 06 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Honored for contribution in TB free campaign
कुदरहा। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा असम प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, नगर पंचायत गायघाट अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू, अभिषेक कुमार व महंथ पाल के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की बुराई और बीमारी दोनों को जड़ से समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। यहीं वजह है कि आज तमाम ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई है। पहले ब्लाॅक, फिर जिला और इसके बाद समूचा देश इस रोग से मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों, जन प्रतिनिधियों एवं आमजन का मेहनत इस अभियान में रंग लाने लगा है। इस दौरान अभियान में सहयोग देने वाले ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता, एएनएम को अतिथियों ने सम्मानित किया। बीडीओ आलोक कुमार पंकज, सीएचसी कुदरहा प्रभारी डॉ. फैज, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, प्रधान गीता वर्मा, अजय पाल, रंग बहादुर, राम दौड़, सुभाष चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed