{"_id":"6206ae48d11c5328f9138001","slug":"home-and-toilet-not-available-for-actual-person-basti-news-gkp426646634","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकैनिया में तमाम लोगों को न आवास मिला न शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकैनिया में तमाम लोगों को न आवास मिला न शौचालय
विज्ञापन
बकैनिया के पात्रों को आवास मिला न इज्जत घर
नगर बाजार (बस्ती )। नवसृजित नगर पंचायत क्षेत्र के बकैनिया द्वीप गांव में तमाम लोगों को अभी तक शौचालय और आवास योजना का लाभ नहीं मिला। कोई छप्पर में रात गुजार रहा है तो कोई पन्नी या प्लास्टिक की चादर तानकर जीवन यापन कर रहा है। शौचालय से वंचित जरूरतमंदों का कहना है कि आज भी उन्हें खुले में शौच जाने की मजबूरी है।
गीता बताती हैं कि सिर पर आज भी एक झोपड़ी का साया है। पात्रता के बावजूद शौचालय व आवास का लाभ नहीं मिला। पुनीता ने बताया कि दूसरे के मकान में रहकर गुजर बसर चल रहा है। अभी तक सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली। कृष्णावती बताती हैं कि परिवार के साथ एक झोपड़ी में रहती हूं। प्रधान, सचिव व ब्लॉककर्मियों से कई बार आवास योजना में लाभ की अपील कर चुकी हूं। अभी तक किसी ने नहीं सुना। सोनिया भारती ने बताया कि टूटे हुए मकान में गुजर बसर हो रहा है। ये भी बारिश में टपकता है। जिम्मेदारों से कई बार आवास योजना में लाभ दिलाने की मांग किया। लेकिन वे सुन नहीं रहे हैं। सुबरन ने बताया कि मिट्टी के मकान में पन्नी तानकर रहती हूं। यह भी आधा गिर गया है। कई बार प्रार्थना पत्र देकर आवास योजना में लाभ की मांग किया लेकिन किसी ने नहीं सुना। अधिशासी अधिकार रमेश गुप्ता ने बताया कि आवास योजना में पात्रों को लाभ देने के लिए सर्वे चल रहा है। इसमें पात्र पाए जाने वाले परिवारों को लाभ अनिवार्य रूप से दिया जाएगा।