{"_id":"69a702887367990de2020bf6","slug":"holis-excitement-is-all-over-the-place-showers-of-colours-started-a-day-before-basti-news-c-207-1-bst1001-154311-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छाई होली की उमंग...एक दिन पहले से ही रंग-गुलाल की होने लगी बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छाई होली की उमंग...एक दिन पहले से ही रंग-गुलाल की होने लगी बौछार
विज्ञापन
होली खेती बच्चियां संवाद
बस्ती। होली का उमंग एक दिन पहले से ही लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। रात एक बजे के बाद से होलिका जलनी शुरू हो गई। सुबह लोग होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना किए। माथे पर भष्म लगाकर लोग होलिका माता से दुख, दरिद्र, रोग, बाधा दूर कर सुख, समृद्धि शांति की कामना की।
ग्रहण के दौरान सूतक लगने की वजह से मंगलवार को घरों में होली मनाने से लोग परहेज किए। लेकिन, बाहर निजी क्षेत्र की कंपनियों, कारखानों और दुकानों पर छुट्टी होते ही लोग होली खेलना शुरू कर दिए।
रंग-गुलाल से लोग सराबोर होकर घर की ओर रूख किए। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, बड़ेवन, कंपनीबाग टैक्सी स्टैंड पर चालक-परिचालकों की टीम जमकर होली खेली। इस दौरान लोग एक दूसरे को पकड़कर रंगों से लाल कर दिए। वहीं कॉलोनियों, मोहल्लों और गांवों में भी रंगों का खेल शुरू हो गया है। महिलाएं घरों के अंदर से पुरुषों पर रंग फेंकतीं नजर आईं। बच्चे छतों पर और बाहर सड़क पर आकर सामने पड़ने वाले लोगों पर पिचकारी से रंगों की बौछार कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रहण लगने के बाद भी होली का रंग चटख लगने लगा। आते-जाते लोगों के कपड़े और चेहरे पर रंग-गुलाल लगे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। माधुर्य, उल्लास का माहौल सृजित हो गया है। लोग एक दूसरे को होली की बधाई भी देते नजर आ रहे हैं। शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद घरों में पर्व को लेकर उत्साह बढ़ गया। लोग तरह-तरह के पकवान के साथ एक दूसरे से मिलना जुलना शुरू कर दिए हैं।
आगंतुकों का स्वागत होली की प्रसिद्ध मिठाई गुझिया, मठरी और किस्म-किस्म के नमकीन के साथ किया जा रहा है। माथे पर अबीर लगाकर गले मिला जा रहा है। बड़े-बुजुर्गों से लोग बधाई देने के साथ आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे हैं। चहुंओर माहौल होली मय हो गया है।
मंगला महाकाली मंदिर के पास जलाई गई होलिका : पिकौरा शिवगुलाम स्थित मंगला महाकाली मंदिर के पास होलिका दहन का आयोजन किया गया। पुरोहित पं. हरिशंकर पांडेय ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। दिलीप त्रिपाठी ने जयकारों के बीच होलिका जलाई। इस दौरान फाग गीत गाए गए। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।
भाजपा नेता आशीष शुक्ल, धर्मेंद्र नारायण त्रिपाठी, पूर्व सभासद प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ल, अविनाश शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।