फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holika will be burnt at 2,726 places today...Police administration is alert

Basti News: 2,726 स्थानों पर आज जलेगी होलिका...पुलिस प्रशासन चौकन्ना

Thu, 13 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 13 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 2,726 places today...Police administration is alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 2726 स्थानों पर आज होलिका जलेगी। 13 मार्च को रात 11:26से लेकर 14 मार्च की रात 12:30 बजे तक इसका मुहूर्त बताया गया है। इस समय के बीच ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा, क्योंकि भद्रा की अवधि 11:26 बजेतक रहेगी, उसके बाद दहन करना शुभ होगा।
पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से शुरू होकर 14 मार्च शुक्रवार की दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी। पंडित मोहित मिश्र ने बताया कि चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होगा जिससे गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बनेगा। साथ ही बृहस्पतिवार को लक्ष्मी नारायण योग का भी संयोग बनने जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी प्रभाव में रहेगा। इससे बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा से मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना और चौकी प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी : जिले में 2726 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। एसपी अभिनंदन ने बताया कि सभी गांवों में होलिका दहन संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रधान, चौकीदार, बीट पुलिस ऑफिसर, बीट प्रभारी एवं थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed